ePaper

कथित अपहृत व्यवसायी शहर के होटल से बरामद

Updated at : 03 Dec 2019 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
कथित अपहृत व्यवसायी शहर के होटल से बरामद

खुद को अपहृत बता अपने ही मोबाइल से परिजनों को फिरौती के लिए किया फोन जिला पुलिस की टेक्निकल सेल ने मात्र छह घंटे में ही किया घटना का खुलासा समस्तीपुर : खानपुर के एक होटल व्यवसायी द्वारा स्वयं की अपहरण की साजिश रचने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. उक्त व्यवसायी ने […]

विज्ञापन

खुद को अपहृत बता अपने ही मोबाइल से परिजनों को फिरौती के लिए किया फोन

जिला पुलिस की टेक्निकल सेल ने मात्र छह घंटे में ही किया घटना का खुलासा

समस्तीपुर : खानपुर के एक होटल व्यवसायी द्वारा स्वयं की अपहरण की साजिश रचने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. उक्त व्यवसायी ने खुद को अपहृत बता कर अपने ही परिजनों से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी. तत्काल 50 हजार रुपये परिजनों से अपने एकाउंट पर ट्रांसफर भी करवाया. लेकिन बाकी के रकम की वसूली करने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जिससे उसके मनसूबों पर पानी भी फिर गया. साथ ही साथ उसे अब जेल की हवा भी खानी पड़ेगी.

कथित अपहृत व्यवसायी खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी निवासी रामश्रृंगार सिंह का 32 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार सिंह बताया जाता है. जो खानपुर मोड़ पर मान सरोवर नाम का लाइन होटल चलाता है़ इसका खुलासा सोमवार की शाम कथित अपहृत व्यवसायी के शहर के एक होटल से बरामद होने के बाद हुआ है.

नगर थाना पर आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने इसका खुलासा किया़ डीएसपी ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लाइन होटल बंद करने के बाद होटल व्यवसायी घर नहीं पहुंचा. इस दौरान रात में काफी देर तक परिजन उसके मोबाइल पर फोन करते रहे. लेकिन उसने किसी का फोन रिसीव नहीं किया. सोमवार की अहले सुबह उसने अपनी पत्नी हीना एवं भाई को अपने ही मोबाइल से खुद के अपहरण कर लिये जाने की सूचना दी.

साथ ही लक्खीसराय में अपहर्ताओं द्वारा रखे जाने की सूचना देकर दस लाख रुपये फिरौती की मांग की. अपहरण की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन घटना की सूचना देकर फिरौती की रकम जुटाने में लग गये. इसके बाद वह लगातार अपनी पत्नी के संपर्क में रहा और उससे रुपये नहीं मिलने पर हत्या कर दिये जाने की बात करता रहा. इस दौरान परिजनों ने एक बार 20 हजार और एक बार 30 हजार रुपये भी उसके एकाउंट पर जमा करवा दिया.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में भी हड़कंप मच गया़ सदर डीएसपी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में सदर अंचल निरीक्षक कुमार ब्रजेश, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, खानपुर थानाध्यक्ष विजय शंकर साह, एसआई अर्जुन सिंह एवं टेक्निकल सेल के अखिलेश कुमार अपहृत की सुराग खोजने में जुट गये.

एक टीम जहां खानपुर में कैंप कर रही थी वहीं दूसरी टीम ने अपहृत के मोबाइल लोकेशन के आधार पर होटल में छापा मारा. जहां होटल के बेसमेंट से अपहृत की प्लैटिना बाइक बरामद हो गयी. इसके बाद पुलिस ने कमरा संख्या 309 में छापेमारी की. जहां से कथित अपहृत व्यवसायी को बरामद कर लिया.

पूछताछ के दौरान अपहृत व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि रुपये के लोभ में आकर उसने खुद के अपहरण की साजिश रच ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन