पूर्व विधायक के पुत्र से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान के पुत्र से पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. रंगदारी मांगने वालों ने उनके पुत्र अर्जुन कुमार के मोबाइल पर फोन किया है. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी भी दी गयी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान के पुत्र से पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. रंगदारी मांगने वालों ने उनके पुत्र अर्जुन कुमार के मोबाइल पर फोन किया है. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी भी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसको लेकर पूर्व विधायक काशीपुर वार्ड संख्या 12 निवासी श्री पासवान ने नगर थाना पुलिस से लिखित शिकायत की है. घटना को लेकर कहा गया है कि सोमवार की रात 10:14 बजे उनके पुत्र अर्जुन के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया. जिस पर दूसरी ओर से फोन करने वाले ने रंगदारी मांगी.

इस घटना के बाद से विधायक के परिवार वाले सहमे हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने एहतियातन पुलिस को सूचित कर दिया है. नगर पुलिस ने आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन