ePaper

वायरल शपथ पत्र की जांच शुरू, 125 पुलिसकर्मियों को छठ पर मिली छुट्टी

Updated at : 01 Nov 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
वायरल शपथ पत्र की जांच शुरू, 125 पुलिसकर्मियों को छठ पर मिली छुट्टी

समस्तीपुर : जिला पुलिस के छुट्टी से संबंधित वायरल शपथ पत्र मामले की जांच शुरू हो गयी है. इसकी जांच की जिम्मेवारी मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह एवं लाइन डीएसपी उदय कुमार को सौंपी गयी है. इधर, शपथ पत्र को लेकर हंगामा मचने के बाद बुधवार की देर शाम 125 पुलिसकर्मियों के छुट्टी के आवेदन […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला पुलिस के छुट्टी से संबंधित वायरल शपथ पत्र मामले की जांच शुरू हो गयी है. इसकी जांच की जिम्मेवारी मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह एवं लाइन डीएसपी उदय कुमार को सौंपी गयी है.

इधर, शपथ पत्र को लेकर हंगामा मचने के बाद बुधवार की देर शाम 125 पुलिसकर्मियों के छुट्टी के आवेदन को स्वीकृति दी गयी. पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने के लिए मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह एवं लाइन डीएसपी उदय कुमार के नेतृत्व में एक स्क्रीनिंग कमेटी बनायी गयी थी. कमेटी के निर्णय के अनुसार वास्तविक छठव्रती पुलिसकर्मियों में शामिल 54 पुलिस पदाधिकारी एवं 71 पुलिस जवानों की छुट्टी स्वीकृत की गयी.

मालूम हो कि बुधवार को समस्तीपुर में छठ पर्व पर छुट्टी मांगने वाले पुलिसकर्मियों से कथित रूप से आपत्तिजनक शपथ पत्र भरवाने का मामला सामने आया था. इसमें छुट्टी लेने के लिए कर्मियों से छठी मइया की कसम खिलायी गयी थी. मीडिया में इस शपथ पत्र के वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया था. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने समस्तीपुर एसपी को इसकी जांच कर गुरुवार को रिपोर्ट भी सौंपने का आदेश दिया था.

सूत्रों के मुताबिक, जांच के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी सबसे पहले मीडिया के सामने आनेवाले उन पुलिसकर्मियों से पूछताछ करेगी, जिनके हस्ताक्षर का शपथ पत्र सोशल मीडिया से वायरल होते हुए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया तक पहुंचा था. साथ ही, साथ उस शपथ पत्र की सत्यता की भी जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन