समस्तीपुर : बच्चे के अपहरण के बाद हंगामा, फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

सरायरंजन (समस्तीपुर) : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया गांव में सोमवार को पांच वर्षीय बच्चे के अपहरण के बाद जमकर बवाल हुआ. विरोध में ग्रामीणों ने हुरहिया एवं मुसरीघरारी चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया. जामस्थल पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया. पुलिस ने सख्ती जताने का प्रयास किया, तो […]

विज्ञापन
सरायरंजन (समस्तीपुर) : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया गांव में सोमवार को पांच वर्षीय बच्चे के अपहरण के बाद जमकर बवाल हुआ. विरोध में ग्रामीणों ने हुरहिया एवं मुसरीघरारी चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया. जामस्थल पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया. पुलिस ने सख्ती जताने का प्रयास किया, तो भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को आत्मरक्षार्थ फायरिंग भी करनी पड़ी.
घटना की सूचना पर पहुंचे सदर अंचल निरीक्षक कुमार ब्रजेश, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक कुमार कीर्ति, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य एवं मुसरीघरारी पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भीड़ को शांत किया. दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटाया गया.
इसके बाद पुलिस की टीम अपहृत बच्चे की बरामदगी एवं अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. अपहृत बच्चा हुरहिया निवासी रंधीर पासवान का पुत्र रंजन कुमार है. बताया जाता है कि रंजन सोमवार की दोपहर घर के पीछे गाछी में बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी बीच दो बाइक से चार अपराधी पहुंचे. रंजन को उठाकर मुसरीघरारी की ओर भाग खड़े हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन