सड़क हादसे में नाना-नतिनी की मौत

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के मुरादपुर पथ स्थित गोथरा गांव के पास सोमवार की अहले सुबह केला लदे पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रहे सवारी लदे ऑटो में टक्कर मार दी. इसमें ऑटो चालक समेत आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में घायल कल्याणपुर […]
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के मुरादपुर पथ स्थित गोथरा गांव के पास सोमवार की अहले सुबह केला लदे पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रहे सवारी लदे ऑटो में टक्कर मार दी. इसमें ऑटो चालक समेत आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में घायल कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी शंभु राम की आठ वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं, उसके नाना मुरादपुर गांव निवासी मुन्ना राम (60) की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर कर लिया. पिकअप का चालक फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










