ePaper

गंगापुर में फाइनेंसकर्मी की हत्या, 1.75 लाख लूटा

Updated at : 19 Oct 2019 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
गंगापुर में फाइनेंसकर्मी  की हत्या, 1.75 लाख लूटा

समस्तीपुर : जिले के वैनी ओपी थाना क्षेत्र के गंगापुर में शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मार कर 1.75 लाख रुपये लूट लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. तब तक उसकी मौत हो गयी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के वैनी ओपी थाना क्षेत्र के गंगापुर में शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मार कर 1.75 लाख रुपये लूट लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. तब तक उसकी मौत हो गयी थी.

फाइनेंस कर्मी बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाने के फफौत निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र नवीन कुमार (25) है. वह पूसा के सैदपुर स्थित भारत फाइनेंस की शाखा में संगम मैनेजर के रूप में कार्यरत था.घटना के बाद सदर डीएसपी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य एवं वैनी ओपी पुलिस टीम अपराधियों की पहचान करने एवं उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है. बताया जाता है कि नवीन शुक्रवार की दोपहर गंगापुर पंचायत के समूहों से तगादा कर लाल रंग की अपनी बाइक से लौट रहे थे.
इसी दौरान गंगापुर में ठहरा गोपालपुर से रावण चौक जाने वाली ग्रामीण सड़क पर पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोका. फिर पीछे से दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य अपराधी भी पहुंचे. अपराधियों ने पहले पिस्तौल सटा कर फाइनेंसकर्मी से बैग छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर सीने में गोली मार दी और रुपये वाला बैग छीन लिया गंगापुर की ओर भाग खड़े हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन