मुसरीघरारी में जिला पार्षद मंजू देवी को मारी गोली

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र गंगापुर- भट्टिचौक के बीच एनएच 28 पर बाइक सवार अपराधियों ने बाघी पंचायत की जिला परिषद सदस्य मंजू देवी पर अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिला पार्षद मुसरीघरारी स्थित डॉक्टर विजय के यहां से भतीजा देवेंद्र कुमार के साथ बाइक से रजवा जा रही थी. सूचना […]
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र गंगापुर- भट्टिचौक के बीच एनएच 28 पर बाइक सवार अपराधियों ने बाघी पंचायत की जिला परिषद सदस्य मंजू देवी पर अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिला पार्षद मुसरीघरारी स्थित डॉक्टर विजय के यहां से भतीजा देवेंद्र कुमार के साथ बाइक से रजवा जा रही थी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया. मंजू देवी की हालत चिंताजनक है. जिला पार्षद को 3 गोलियां लगी हैं. एक गोली बांह में एवं दो गोली कमर में लगी है. बाइक चला रहे देवेंद्र का कहना है कि मुसरीघरारी से लौटने के क्रम में भट्टीचौक के समीप एफसीआइ गोदाम के पास लाल रंग की अपाचे बाइक से पीछा कर रहे दो अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी.
गोली बाइक पर पीछे बैठी उनकी चाची को लगी और वह सड़क किनारे गिर गईं. उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गिर गया. फायरिंग करने के बाद अपराधी भाग गये. बाद में परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही लोग आनन फ़ानन में पहुंचे. डीएसपी प्रितिश कुमार दल बल के साथ क्लिनिक पर पहुंच कर बाइक चला रहे युवक से घटना की पूरी जानकारी ली. डीएसपी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










