गोलीकांड में रिमांड पर लाया गया अंटू ईशर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : स्क्रैप व्यवसायी गोलीकांड के मुख्य आरोपित अंटू ईशर को नगर पुलिस ने रिमांड पर लिया है. बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे मंडल कारा से नगर थाना पर लायी है. नगर थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानक सीताराम प्रसाद ने पूछे जाने पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंटू ईशर इस […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्क्रैप व्यवसायी गोलीकांड के मुख्य आरोपित अंटू ईशर को नगर पुलिस ने रिमांड पर लिया है. बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे मंडल कारा से नगर थाना पर लायी है. नगर थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानक सीताराम प्रसाद ने पूछे जाने पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंटू ईशर इस कांड का मुख्य आरोपी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के कुछ दिन के बाद पुलिस की दबिश पर इसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. केस से जुड़े कुछ जरूरी प्वाईंट पर पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लाया गया है. विगत 5 सितंबर की देर शाम स्क्रैप व्यवसायी बद्री गोयनका के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी. जिसमें बद्री के साथ-साथ उसकी पत्नी सोनम गोयनका और पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. बद्री गोयनका के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन