ePaper

मुहर्रम में डीएम ने डीजे बजाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Updated at : 05 Sep 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम में डीएम ने डीजे बजाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

समस्तीपुर : डीएम शशांक शुभंकर ने बुधवार को मुसरीघरारी चौक पर मुहर्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया़ उन्होंने मुहर्रम के ताजिये के रूट चार्ट का निरीक्षण किया. सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आज से ही क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराने का निर्देश दिया. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है़ सदर एसडीओ को यह सुनिश्चित […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : डीएम शशांक शुभंकर ने बुधवार को मुसरीघरारी चौक पर मुहर्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया़ उन्होंने मुहर्रम के ताजिये के रूट चार्ट का निरीक्षण किया. सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आज से ही क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराने का निर्देश दिया.

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है़ सदर एसडीओ को यह सुनिश्चित कराने को कहा कि कहीं भी डीजे नहीं बजना चाहिये़ उन्होंने मुहर्रम अखाड़ा के सदस्यों से भी बातचीत की़ अखाड़ा के सदस्यों ने मुसरीघरारी चौक पर प्रकाश की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, यातायात संचालित करने के लिये ड्राप गेट की व्यवस्था का अनुरोध किया.

अखाड़ा समिति के सदस्यों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया़ सदर एसडीओ को यातायात परिचालन को संचालित करने के लिये ड्राप गेट के स्थानों को चिह्नित कर इसकी पूर्व सूचना जिला जन संपर्क पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया, ताकि इसका प्रचार-प्रसार हो कराया जा सके़ निरीक्षण के समय एडीएम विनय कुमार राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कुमार गौरव, सरायरंजन के सीओ और मुसरीघरारी के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे.

दलसिंहसराय में दो डीजे साउंड जब्त : समस्तीपुर. मुहर्रम में विधि व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर बुधवार को शहर में पुलिस के द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया़ फ्लैगमार्च का नेतृत्व सदर एसडीओ एके मंडल एवं सदर डीएसपी प्रितिश कुमार कर रहे थे. नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के साथ नगर थाना के सभी पदाधिकारी व जवान शामिल थे. फ्लैगमार्च नगर थाना से निकलकर रेलवे फुटओवरब्रिज होते हुए काली पीठ के पास पहुंची. इसके बाद स्टेशन रोड, बहादुरपुर, गोला रोड, चकनूर, धरमपुर, भोला टॉकिज चौक से ताजपुर रोड होते हुए वापस नगर थाने पर आकर समाप्त हुई़ दलसिंहसराय : मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीओ विष्णु देव के नेतृत्व में शहर के अम्बेडकर नगर, वैष्णवी मनोकामना मन्दिर के आसपास से वार्ड संख्या 04 निवासी प्रमोद राम व मुकेश कुमार के पास से दो डीजे बॉक्स को जब्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन