किराना व्यवसायी की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था युवक ख़ानपुर : थाना क्षेत्र के खांझापुर निवासी गोल सहनी (45) की शनिवार की रात हत्याकर शव को बांध पर फेंक दिया़ शव के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली है. वह अपने गांव में किराना का दुकान चलाता था. ग्रामीणों के अनुसार, युवक गांव के ही बगल […]
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था युवक
ख़ानपुर : थाना क्षेत्र के खांझापुर निवासी गोल सहनी (45) की शनिवार की रात हत्याकर शव को बांध पर फेंक दिया़ शव के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली है. वह अपने गांव में किराना का दुकान चलाता था. ग्रामीणों के अनुसार, युवक गांव के ही बगल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने की बात कहकर घर से निकला था़ रात्रि के करीब एक बजे घर से कुछ ही दूरी पर उसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे लोगों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ देखा.
शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी़ जब लोंगो ने पास जाकर देखा तो शव की पहचान गांव के ही गोल सहनी के रूप में हुई़ लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिवार वालो की दी. परिजनों सहित ग्रामीणों ने पहुंचकर वहां से शव को उठाकर घर लाया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विजय शंकर साह पुलिस बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है़ ग्रामीणों के मुताबिक युवक का किसी से कोई झगड़ा नहीं था.
सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने युवक रात्रि के नौ बजे पहुंचा, लेकिन वहां से पांच मिनट बाद ही निकल गया़ मृतक की पत्नी रीता देवी ने बताया कि उसके पति का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था. जिसको लेकर पूर्व में भी उसके परिवार से विवाद हुआ था. उसके बाद गोल ने पत्नी के दबाव के कारण आना जाना बंद था. मगर चोरी छिपे उससे मिला करता था़ मृतक की पत्नी के अनुसार, उसी महिला ने खिला पिलाकर उसकी हत्या करायी है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










