समस्तीपुर के सदर डीएसपी सहित 10 पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर डीएसपी प्रितिश कुमार सहित जिले के 10 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में घटित अपहरण एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सदर डीएसपी सहित इन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर डीएसपी प्रितिश कुमार सहित जिले के 10 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में घटित अपहरण एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सदर डीएसपी सहित इन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले पुलिसकर्मियों में डीएसपी के साथ-साथ पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, पुलिस निरीक्षक सह डीआईयू प्रभारी संजय कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, संजीव कुमार चौधरी, विश्वजीत कुमार, एएसआई वशिष्ठ कुमार महतो, परशुराम सिंह एवं डीआईयू के सिपाही अखिलेश कुमार शामिल हैं. अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) ने बिहार पुलिस विशेष पारितोषिक वितरण समारोह 2019 के लिए इनका चयन किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन