बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे अपराधी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जितवारपुर स्थित पुरानी मिल की घेराबंदी कर चार को पकड़ा दो अपराधी केटीएम बाइक छोड़ कर हुआ फरार, बाइक से मिली देसी पिस्टल व कारतूस समस्तीपुर :मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य की मुस्तैदी से पुलिस एक बार फिर बड़ी आपराधिक घटना को नाकाम करने में सफलता हासिल की है़ पुलिस की टीम ने जितवारपुर स्थित एक […]
विज्ञापन
जितवारपुर स्थित पुरानी मिल की घेराबंदी कर चार को पकड़ा
आपके शहर में
विज्ञापन
दो अपराधी केटीएम बाइक छोड़ कर हुआ फरार, बाइक से मिली देसी पिस्टल व कारतूस
समस्तीपुर :मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य की मुस्तैदी से पुलिस एक बार फिर बड़ी आपराधिक घटना को नाकाम करने में सफलता हासिल की है़ पुलिस की टीम ने जितवारपुर स्थित एक पुरानी मिल से जिन चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
वे सभी अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले उक्त मिल में शराब पीने के फिराक में जमा हुए थे. पकड़े गये अपराधियों की पहचान जितवारपुर के रवि रंजन कुमार, जितवारपुर बुल्लेचक के शुभम कुमार, कोरबद्धा के मनीष कुमार एवं उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती निवासी साजन कुमार के रूप में की गयी है.
रविवार को मुफस्सिल थाना पर आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने इसका खुलासा किया़ उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष को अपराधियों के मिल में जुटने की भनक लग गयी थी. पुलिस की टीम ने उक्त मिल की घेराबंदी कर दी. पुलिस से घिरते देख सभी अपराधियों ने भागने का भी प्रयास किया.
लेकिन, चार अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. हालांकि, अंधेरा का फायदा उठाकर प्रभाकर राय एवं दीवाकर राय नामक दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. लेकिन, इस भागमभाग के दौरान दीवाकर की केटीएम बाइक घटनास्थल पर ही छूट गयी़ जिससे पुलिस ने एक देशी पिस्टल व चार कारतूस बरामद की है. उक्त मिल से 18 बोतल शराब भी बरामद की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन