सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से गायब थे चिकित्सक, मरीजों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर :सदर अस्पताल के ओपीडी से अक्सर चिकित्सकों के गायब होने की शिकायत मिलना तो आम बात है. लेकिन, अब तो व्यवस्था इतनी गिर चुकी है कि इमरजेंसी वार्ड से भी चिकित्सक गायब रहने लगे हैं. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला़ दोपहर के दो बजे से दो बजकर बीस मिनट तक […]

विज्ञापन

समस्तीपुर :सदर अस्पताल के ओपीडी से अक्सर चिकित्सकों के गायब होने की शिकायत मिलना तो आम बात है. लेकिन, अब तो व्यवस्था इतनी गिर चुकी है कि इमरजेंसी वार्ड से भी चिकित्सक गायब रहने लगे हैं. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला़ दोपहर के दो बजे से दो बजकर बीस मिनट तक इमरजेंसी वार्ड पूर्णरुपेण चिकित्सक विहीन रहा़ जबकि उस समय इमरजेंसी वार्ड में कई गंभीर मरीज इलाजरत थे. इसी बीच गंगापुर में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघी निवासी मो़ अकबर अली को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि वह अपने भाई के बारात में जा रहा था. लेकिन गंगापुर में ऑटो की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था़ सदर अस्पताल में पूर्जा कटाने के बाद काफी देर तक जख्मी डॉक्टर के इंतजार में वह बैठा रहा. मरीज के परिजन डॉक्टर की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे. इधर, जैसे जैसे विलंब हो रहा था जख्मी मरीज का दर्द बढ़ता ही जा रहा था. अंतत: मरीज को दर्द से बिलबिलाते देख परिजनों का सब्र जवाब दे गया़ वे हंगामा करने लगे.

जब मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे अस्पताल का डॉक्टर समझकर मीडियाकर्मी से ही उलझ बैठे. बाद में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें समझाबुझा कर शांत किया गया. इसके बाद करीब दो बजकर 20 मिनट पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ़ पीडी शर्मा इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे़ डॉक्टर के विलंब से पहुंचने को लेकर मरीज के साथ-साथ उसके परिजनों ने जमकर उन्हें कोसा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन