बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
खानपुर : थाना क्षेत्र के शोभन डीह गांव में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत. मृतक की पहचान गांव के ही भगलू सहनी के पुत्र अमरजीत सहनी 32 वर्ष के रूप मे की गई.घटना की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय शंकर साह ने मामले की छानबीन के बाद शव […]
खानपुर : थाना क्षेत्र के शोभन डीह गांव में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत. मृतक की पहचान गांव के ही भगलू सहनी के पुत्र अमरजीत सहनी 32 वर्ष के रूप मे की गई.घटना की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय शंकर साह ने मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार अमरजीत के पिता जानी चौक के पास फर्नीचर की दुकान चलाता है.अमरजीत भी उसी दुकान में पिता के साथ काम करता था. मृतक के पिता ने बताया कि करीब नौ बजे रात्रि में दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था.
इसी बीच बड़गांव चौक के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मृतक के पास सत्ताईस हजार रुपया और मोबाइल था, जिसमें से एक जेब में रखा बीस हजार और मोबाइल गुम है. हालांकि लोगों की माने, तो वह बाइक से घर जा रहा था.जिस वक्त घटना हुई उस समय अमरजीत सड़क किनारे पड़ा था और बाइक उससे कुछ दूरी पर गिरी हुई थी. बताया जा रहा है कि कोई बैटरी चालित टेंपों गाड़ी से ठोकर लगी है.
ठोकर लगने के बाद अमरजीत जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़ा था. इसी बीच किसी की नजर सड़क किनारे अचेत पड़ा युवक पर पड़ा तो शोर मचाया. जिसके बाद उसकी पहचान के बाद लोगों ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी. लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई. लोग युवक को जिंदा समझकर इलाज के लिए समस्तीपुर ले गया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष विजय शंकर साह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए