ePaper

दारू बेचने व पीने वालों को अब ग्रामीण भेजवायेंगे जेल

Updated at : 14 Aug 2019 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दारू बेचने व पीने वालों को अब ग्रामीण भेजवायेंगे जेल

लोगों ने दिखायी एकजुटता, सभी ने ली दारू नहीं पीने की शपथ ख़ानपुर :प्रखंड क्षेत्र के अमसौर (चौर टोल) के सामाजिक प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने नशामुक्ति अभियान के तहत सामूहिक बैठक की. काली स्थान मध्य विद्यालय में हुई इस बैठक में अमसौर, चौर टोल, ताल एघरा और भोला साहनी टोल के लोगों को संदेश दिया […]

विज्ञापन

लोगों ने दिखायी एकजुटता, सभी ने ली दारू नहीं पीने की शपथ

ख़ानपुर :प्रखंड क्षेत्र के अमसौर (चौर टोल) के सामाजिक प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने नशामुक्ति अभियान के तहत सामूहिक बैठक की. काली स्थान मध्य विद्यालय में हुई इस बैठक में अमसौर, चौर टोल, ताल एघरा और भोला साहनी टोल के लोगों को संदेश दिया गया कि दारू व्यवसाय में संलिप्त लोग और पीने वाले इससे तौबा कर लें.

अन्यथा सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग से उन सब पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य पति सह शिक्षक सत्यनारायण सहनी ने कहा कि इस प्रयास से दारू बंदी पूरी तरह से तब तक सफल नहीं होगा जब तक ग्रामीण जागरूक नहीं होंगे. शराबबंदी केवल और केवल सरकारी विभागों के प्रयास से पूर्णरूप से सफल नहीं हो सकता है. लोग जागरूक होंगे, तभी यह संभव है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों की गरीबी को दूर भगाया जा सकता है.

उन्होंने शराब के सेवन के कारण होने वाली बीमारियों की चर्चा करते हुए कहा कि लोग रोग की चपेट में आने के बाद अपनी पूरी जमीन-जयदाद बेचकर इलाज कराते है. इससे घर परिवार पूरी तरह से तबाह हो जाता है. फ़िर भी कई लोगों को नहीं बचाया जा सका है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी रहेगा. बैठक में फैसला लिया गया कि जो लोग दारू पीते या बेचते पकड़े जायेंगे.

उन्हें पुलिस की कार्यवाही से जेल भेजवाने का काम किया जायेगा. मौके पर शिक्षक आशीष कुमार, सत्यनारायण सहनी, महेंद्र सहनी (सचिव मत्स्य जीवी सहयोग समिति) बालानंद सहनी, योगेंद्र सहनी, ललन सहनी (पूर्व सरपंच नत्थुद्वार ), पंकज कुमार सहनी (वार्ड सदस्य), रंजीत सहनी, बैजू यादव, सीताराम सहनी, बिजली सहनी, अमरजीत सहनी, वीरकुंवर सहनी, अर्जुन सहनी, उपेन्द्र पासवान समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन