पूसा के व्यवसायी से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 2:51 AM

विज्ञापन

मांग ठुकराने पर बेटे को जान से मारने की मिली धमकी सहमे व्यवसायी ने थाने को आवेदन देकर दर्ज करायी प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी पूसा थाने की पुलिस पूसा : अज्ञात अपराधियों ने पूसा बाजार के व्यवसायी से बीस लाख रुपये रंगदारी मांगी है. इससे सहमे व्यवसायी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय […]

विज्ञापन

मांग ठुकराने पर बेटे को जान से मारने की मिली धमकी

सहमे व्यवसायी ने थाने को आवेदन देकर दर्ज करायी प्राथमिकी
प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी पूसा थाने की पुलिस
पूसा : अज्ञात अपराधियों ने पूसा बाजार के व्यवसायी से बीस लाख रुपये रंगदारी मांगी है. इससे सहमे व्यवसायी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी है. जिसके बाद पुलिस सरगर्मी से मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. पीड़ित व्यवसायी निर्मल चौधरी है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित व्यवसायी ने कहा है कि गत 19 जुलाई की सुबह मोबाइल से उन्हें फोन किया गया.
अज्ञात नंबर होने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव कर लिया. दूसरी ओर से कहा गया कि बेटे को जिंदा रखना चाहते हो तो बीस लाख रुपये दो. इस क्रम में दूसरी ओर से अपराधकर्मी ने खुद के अहियारपुर से बोलने की बात कही.
यह भी बताया कि व्यवसायी का पुत्र किस जगह पर रह कर पढ रहा है. अपराधकर्मी ने मांग ठुकराने पर बेटे से हाथ धो लेने की धमकी दी. जिसके बाद से व्यवसायी और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है. इस बाबत संपर्क करने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधी एवं मोबाइल नम्बर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टेक्निकल सेल के माध्यम से इस मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. जल्द ही अपराधकर्मी की पहचान कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन