हसनपुर में बैंक परिसर में उचक्का धराया
हसनपुर : थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार एसबीआई के एडीवी शाखा से सोमवार की दोपहर 49 हजार रुपये की निकासी कर घर के लिए चले चंदरपुर निवासी भिखन दास से बैंक परिसर में ही उचक्कों ने रुपए से भरा झोला झपटकर भाग निकला. झोला झपटकर भाग रहे तीन की संख्या में उचक्कों में से एक […]
हसनपुर : थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार एसबीआई के एडीवी शाखा से सोमवार की दोपहर 49 हजार रुपये की निकासी कर घर के लिए चले चंदरपुर निवासी भिखन दास से बैंक परिसर में ही उचक्कों ने रुपए से भरा झोला झपटकर भाग निकला. झोला झपटकर भाग रहे तीन की संख्या में उचक्कों में से एक उचक्का को बैंक परिसर में उपस्थित गार्ड व अन्य लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया.
आपके शहर में
वहीं दो उचक्के चकमा देकर रुपए से भरा झोला सहित भाग निकले. शाखा के मुख्य प्रबंधक कुमार प्रशांत प्रभाकर ने इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी. एएसआई भरत पासवान ने उचक्का को गिरफ्त में ले लिया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम बेगूसराय जिला के डुमरी निवासी महेंद्र तिवारी के पुत्र विनोद तिवारी बताया है. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि उसके पास से 7500 रुपए बरामद हुए हैं. इसमें संलिप्त लोगों की जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए