ePaper

भूमि विवाद में गाछी में बांध कर पीटा, जख्मी

Updated at : 07 Jul 2019 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में गाछी में बांध कर पीटा, जख्मी

बिथान : थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में शुक्रवार की रात पूर्व से चला आ रहा जमीनी विवाद बातचीत से हिंसक झड़प में बदल गया. इसमें एक पक्ष के रामवदन यादव एवं उसके पुत्रों द्वारा दूसरे पक्ष के अरुण कुमार यादव को गाछी में ले जाकर रस्सा से हाथ-पैर बांध कर जमकर पिटाई कर दी. […]

विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में शुक्रवार की रात पूर्व से चला आ रहा जमीनी विवाद बातचीत से हिंसक झड़प में बदल गया. इसमें एक पक्ष के रामवदन यादव एवं उसके पुत्रों द्वारा दूसरे पक्ष के अरुण कुमार यादव को गाछी में ले जाकर रस्सा से हाथ-पैर बांध कर जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है.

ग्रामीणों के अनुसार संख्या अधिक होने के कारण राम बदन यादव, अरुण कुमार यादव पर भारी पड़ा. ग्रामीणों ने तत्क्षण इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. एसआई इम्तयाजुल हक खान ने घटनास्थल सिहमा मंदिर से पूरब गाछी से बंधक बने अरुण कुमार यादव को मुक्त कराया.
साथ ही मौके से जमीन पर फेंका हुआ एक असलहा व चार कारतूस जबकि एक असलहा रामबदन यादव के पास से बरामद किया. मौके ए वारदात से दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले लाया गया. थाना पर लाने के बाद जख्मी को इलाज की व्यवस्था किये बिना शुक्रवार की रात से शनिवार के दिन भर हाजत में बंद रखा गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया जिला की बैठक में हैं. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन