पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट कटाने वालों की होगी कड़ाई से जांच
Updated at : 04 Jun 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट कटाने आने वाले लोगों को कड़ी जांच से गुजरना होगा. रेल मंडल ने तत्काल टिकट जारी करने से पहले आवेदक व उसके रिश्तेदार दोनों के पर्याप्त जांच करने का आदेश वाणिज्य पदाधिकारियों को दिया है. इसके लिये टिकट कटाने आने वाले यात्रियों को अपने […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट कटाने आने वाले लोगों को कड़ी जांच से गुजरना होगा. रेल मंडल ने तत्काल टिकट जारी करने से पहले आवेदक व उसके रिश्तेदार दोनों के पर्याप्त जांच करने का आदेश वाणिज्य पदाधिकारियों को दिया है. इसके लिये टिकट कटाने आने वाले यात्रियों को अपने पहचान पत्र की मूल प्रति साथ रखनी होगी. जिसे देखने के बाद ही काउंटर से तत्काल टिकट दिया जा सकेगा.
हालांकि रेलवे की ओर से आइडी की अनिवार्यता नहीं है मगर टिकट कटाने आने वाले लोगों की पहचान की पुष्टि के लिये रेल मंडल ने यह व्यवस्था शुरु की है. अगर कोई अपने रिश्तेदार के नाम से टिकट कटाते हैं तो उनके रिश्तेदारी की जांच भी की जायेगी. इसके अलावा लगातार एक ही आइडी पर तत्काल टिकट कटाने वाले यात्री के संबंध में आरपीएफ व वाणिज्य विभाग को ऐसे लोगों के नामों की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा है.
इसके साथ ही अब सिर्फ वाणिज्य अधीक्षक ही तत्काल टिकट पर नंबर नहीं जरी कर पायेंगे. रोटेशन के आधार पर अलग अलग दिनों में यह नंबर देने का अधिकार स्टेशन प्रबंधक के पास भी होगा. इसके अलावा रिजर्वेशन स्लीप में भी यात्री को पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी. आधी-अधूरी जानकारी देने पर उन्हें तत्काल टिकट का नंबर नहीं मिलेगा. आरपीएफ व जीआरपी पुलिस कर्मियों को हर-हाल में काउटंर खुलने के समय पीआरएस पर मौजूद रहने को कहा गया है. जिससे वहां पर कोई उपद्रव नहीं हो.
समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक मो. फैजान अनवर
पहचान पत्र की मूल प्रति की जांच काउंटर पर होगी. इसके बाद ही उन्हें नंबर मिलेगा. एक ही व्यक्ति के बार बार टिकट लेने पर ऐसे व्यक्तियों को पहचान करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




