ईद को लेकर जिले भर में 225 दंडाधिकारी किये जायेंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : ईद को लेकर जिले में चौकसी बढ़ा दी गयी है़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया गया है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के साथ 225 दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. निर्गत […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ईद को लेकर जिले में चौकसी बढ़ा दी गयी है़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया गया है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के साथ 225 दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. निर्गत आदेश में कहा गया है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर गुंडा तत्वों द्वारा झूठी अफवाह फैलाने के कारण झगड़े हो जाते हैं. ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अफवाह का तुरंत खंडन करते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी़ पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगा़ कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेंगे़ जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है़ ईद पांच या छह जून को मनाये जाने की संभावना है.

नगर परिषद के ईओ को शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया है़ लोकस्वास्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को हर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है़ बिजली विभाग को पर्व के अवसर पर अनवरत विजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है. सभी पुलिस उपाधीक्षकों तथा प्रचारी प्रवर को मुख्य चौक चौराहों, ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने का आदेश दिया गया है.

आपसी भाइचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनेगी ईद : एसडीओ : समस्तीपुर. नगर थाना पर सोमवार को ईद को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ एके मंडल ने शहरवासियों से शांति पूर्वक आपसी भाईचारे के बीच सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद मनाने की अपील की. खासकर साम्प्रदायिक सौहार्द को हमेशा बनाये रखने एवं किसी भी तरह के अफवाह से बचने की अपील की. ईद के दिन मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिया.
मौके पर नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद, नगर परिषद के चेयरमैन तारकेश्वर नाथ गुप्ता सहित नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, दारोगा सरयुग मिस्त्री, एएसआई अनिल कुमार सिंह, वरुण कुमार, पिंकी कुमारी, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन