समस्तीपुर/उजियारपुर : मारपीट में 11 लोग जख्मी चार डीएमसीएच रेफर

Updated at : 03 Jun 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर/उजियारपुर : मारपीट में 11 लोग जख्मी चार डीएमसीएच रेफर

अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में रविवार की सुबह हुई घटना घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, छानबीन में जुटी पुलिस समस्तीपुर/उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में रविवार की सुबह भूइयां स्थान के भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई़ इस दौरान दोनों पक्षों ने एक […]

विज्ञापन
अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में रविवार की सुबह हुई घटना
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, छानबीन में जुटी पुलिस
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में रविवार की सुबह भूइयां स्थान के भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई़ इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा एवं लोहे के रड से हमला कर दिया़ जिसमें दोनों पक्ष से दो महिला समेत 11 लोग जख्मी हो गये़
जिन्हें इलाज के लिए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया़ जख्मियों में एक पक्ष से भोला मांझी, संजय मांझी, उत्तम मांझी, गीता देवी, विपिन कुमार, बिरजू मांझी, चमेली मांझी एवं दूसरे पक्ष से श्रवण कुमार, रमेश मांझी, रामबाबू मांझी व सकल मांझी बताये जा रहे हैं. जख्मियों में भोला मांझी, उसकी पत्नी गीता देवी, भाई उत्तम मांझी एवं गणेश मांझी की पत्नी चमेली मांझी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है़ जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है़
इधर, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है़ थानाध्यक्ष आफताब आलम के अनुसार, मारपीट करने वाले दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी़ घटना को लेकर बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने एक पक्ष के हाथों भूईयां स्थान की जमीन बेच दी थी़ उक्त जमीन पर एक पक्ष ने घर बना लिया था, जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था़ रविवार की सुबह इसी को लेकर बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गयी़
इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया़ उधर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की एक दूसरी घटना में चार लोग जख्मी हो गये़ जख्मियों में लक्ष्मी दास, उसकी पत्नी वीणा देवी, पुत्र रोहित कुमार एवं लालो दास की पत्नी सविता देवी बतायी जाती है़ सबों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़
मारपीट की तीसरी घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोनवार में हुई़ जहां लड़की के अपहरण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी़ इस घटना में दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन