युवक की चाकू गोदकर हत्या, सड़क जाम
Updated at : 17 May 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

खून के धब्बे देखकर बच्चों ने शोर मचा कर दी लोगों को जानकारी घटना के कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में बुधवार की रात सुप्तावस्था में युवक के सिर में चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी. मृतक गांव के ही श्याम सुंदर शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र […]
विज्ञापन
खून के धब्बे देखकर बच्चों ने शोर मचा कर दी लोगों को जानकारी
घटना के कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में बुधवार की रात सुप्तावस्था में युवक के सिर में चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी. मृतक गांव के ही श्याम सुंदर शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने शाहपुर चौक के निकट सिंघियाघाट-बेगूसराय पथ को 2 घंटे तक जाम रखा.
ग्रामीण घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. थानाध्यक्ष कृष्णचन्द भारती की पहल पर सड़क जाम समाप्त हुआ. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रितेश बुधवार की रात अपने घर में सोया हुआ था. इसी बीच अपराधियों ने उसकी चाकू गोद कर हत्या कर दी. घटना किस समय घटी इसका पता नहीं चल पाया. इसका कारण रितेश के अपने घर में अकेला होना बताया जा रहा है.
गुरुवार की सुबह जब कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने जा रहे थे तो रितेश के घर के निकट खून के धब्बे को देख कर शोर मचाया. इसके बाद घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने रितेश को मृत पाया. मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. रोसड़ा के डीएसपी अरूण कुमार दुबे घटना स्थल पर पहुंच कर मामले के विभिन्न बिन्दुओं की जांच की. इस बीच स्क्वॉड डॉग के टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर अपने स्तर से जांच में जुटी रही.
पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. घटना स्थल से पुलिस ने 2 मोबाइल बरामद किया है. बताया जाता है कि रितेश तीन दिन पहले ही गांव आया था. उसके पिता अपनी बहन से मिलने हावड़ा गये हुए थे. उसका भाई मंजय लाल शर्मा हैदराबाद में काम करता है. उसकी भाभी सीता देवी टभका स्थित अपने मायके में थी. रितेश की मां की मौत 7 माह पूर्व ही हो गयी थी.
घटना की रात उसने खुद से खाना बनाया था और वह शाम के समय दरवाजे पर देखा गया था. सुबह लोगों को उसके घर में उसकी लाश मिली. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. घटना की सूचना पर पहुंचे उसके संबंधियों के आने का सिलसिला जारी है. परिजन को उसके पिता एवं भाई के भी आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर जांच में जुटी है. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. मृतक के परिजनों के बयान की पुलिस को प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




