ePaper

दुर्घटना में युवक की मौत से चंदौली गांव में छाया मातम

Updated at : 11 May 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत से चंदौली गांव में छाया मातम

बिथान : थाना क्षेत्र के सखवा-हसनपुर मुख्य पथ पर सखवा सीमान पुल के समीप सखवा की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक के पुल से टकराने से युवक का सर रेलिंग से बुरी तरह जा टकराया, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना गुरुवार की रात्रि देर की […]

विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के सखवा-हसनपुर मुख्य पथ पर सखवा सीमान पुल के समीप सखवा की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक के पुल से टकराने से युवक का सर रेलिंग से बुरी तरह जा टकराया, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना गुरुवार की रात्रि देर की बतायी जा रही है. युवक की पहचान सखवा पंचायत के वार्ड नं-12 चंदौली निवासी दिनेश यादव के बड़े पुत्र राम बिहारी यादव के रूप में की गई है.

बताते चलें कि गुरुवार की रात्रि अपने पड़ोसी के दुरागमन में शामिल होने बाइक से चंदौली से बलियार के लिए प्रस्थान किया. सखवा सीमान पुल के समीप बाईक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से जा टकराई. घटनास्थल से शव के आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा लोग फफक कर रो पडे. सनद रहे मात्र चार दिन पहले ही मृतक अपने दो पुत्रियों का मुंडन कार्यक्रम समारोह पूर्वक कराया था. मृतक अपने पीछे पत्नी,दो मासूम बच्चियों,वृद्ध माता-पिता,दादाजी एवं दो भाईयों को छोड़ गये हैं.
मृतक बाहर मजदूरी का कार्य करता था, जिससे परिवार का भरण-पोषण चलता था. युवक की इस दर्दनाक मौत पर सखवा पंचायत के पूर्व मुखिया कमलाकांत यादव,पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार,आईटी सहायक अनिल कुमार,शिक्षक प्रतिनिधि बालविजय कुमार,राजेश कुमार यादव, ग्रामीण रामनंदन यादव, अमरजीत यादव, जगदेव यादव,रामेश्वर यादव, हरिनंदन यादव, पौनेलाल कुमार तथा इस्लाम साफी ने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को सांत्वना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन