मुस्तफापुर में दो केंद्रों पर रही तनाव की

विभूतिपुर : विभूतिपुर विधानसभा में चौथे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मुस्तफापुर के मतदान केन्द्र संख्या 75 एवं 76 पर दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति बनी लेकिन प्रशासन की चुस्ती से इसे रोक लिया गया. बूथ संख्या 142 मध्य विद्यालय चांदसुरारी में आठ युवक एवं युवती पहली बार मतदान […]
विभूतिपुर : विभूतिपुर विधानसभा में चौथे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मुस्तफापुर के मतदान केन्द्र संख्या 75 एवं 76 पर दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति बनी लेकिन प्रशासन की चुस्ती से इसे रोक लिया गया. बूथ संख्या 142 मध्य विद्यालय चांदसुरारी में आठ युवक एवं युवती पहली बार मतदान कर उत्साह से लबरेज दिखे.
इसमें ओम अभय, चांद बाबू, मनीष कुमार, जाशिका कुमारी, जूलिका कुमारी, रौशन कुमार, पिंकी कुमारी, पूनम देवी शामिल थीं. इधर खोकसाहा मध्य विद्यालय केन्द्र संख्या 96 पर दो मतदाता रूपम कुमारी और वीरेन्द्र कुमार पहली बार मतदान किया. उच्च विद्यालय नरहन मतदान केंद्र संख्या 120 पर अवकाश प्राप्त कर्मी नरहन के लक्ष्मी नारायण सहनी ने मतदान कर बताया कि वे पूर्व में 35 वर्ष तक पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा दे चुके हैं. मवि खोकसाहा दायां भाग पर वृद्ध महिला ने मतदान के बाद बताया कि कितनी बार मतदान किया यह याद से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




