निजी कंपनी के कर्मचारी से 93.5 हजार ले भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़ियारी मुख्य पथ पर गुरुवार की दोपहर निजी कंपनी के एक कर्मी से 93.5 हजार रुपये बदमाशों ने छीन लिये. इस घटना की लिखित सूचना पीड़ित कर्मी घटहो थाना क्षेत्र के खजौटिया दयाल चौक निवासी राजेश कुमार चौधरी मुफस्सिल पुलिस को दी है़ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़ियारी मुख्य पथ पर गुरुवार की दोपहर निजी कंपनी के एक कर्मी से 93.5 हजार रुपये बदमाशों ने छीन लिये. इस घटना की लिखित सूचना पीड़ित कर्मी घटहो थाना क्षेत्र के खजौटिया दयाल चौक निवासी राजेश कुमार चौधरी मुफस्सिल पुलिस को दी है़ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ एवं अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है़ पीड़ित कर्मी के अनुसार वह गृहस्थ सेविंग्स एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का ब्रांच मैनेजर है. गुरुवार को तीन अलग-अलग स्थानों से समुह का पैसा कलेक्ट कर बाजार आ रहा था़ इसी दरम्यान कोरबद्धा वाली मुख्य सड़क पर गोड़यारी के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी.

लड़खड़ाकर गिर जाने के बाद अपराधियों ने उसके पीठ पर टंगे पैसे वाले उस बैग को छीन लिया और बाइक से फरार हो गये़ इधर, घटना को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि छिनतई की घटना से संबंधित एक लिखित आवेदन मिला है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन