मजनू को पीटकर किया पुलिस के हवाले

Updated at : 13 Apr 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
मजनू को पीटकर किया पुलिस के हवाले

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के नरहन बाजार की एक छात्रा को शादीशुदा युवक को प्रेम जाल में फंसाना उस समय महंगा पड़ा जब लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सिवान चौक के रहने वाले एक शादीशुदा युवक नरहन की एक छात्रा को अपने […]

विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के नरहन बाजार की एक छात्रा को शादीशुदा युवक को प्रेम जाल में फंसाना उस समय महंगा पड़ा जब लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सिवान चौक के रहने वाले एक शादीशुदा युवक नरहन की एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी करना चाह रहा था.

इसी बीच प्रेमिका को पता चला कि वह दो बच्चे का बाप भी है तो वह उसके चंगुल से बचने के प्रयास में जुट गयी. गुरुवार की शाम वह बजार स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंची थी. प्रेमी युवक अपने एक मित्र के साथ बजार पहुंच छात्रा के अपने साथ चलने को लेकर दबाब बनाने लगा. उसके व्यवहार की भनक स्थानीय युवकों को लगी.

लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया. थाना पर पहुंचे उसके अभिभावकों से पीआर बाॅन्ड भरवाकर उसे अपनी पत्नी के साथ जीवन बसर करने की नसीहत देते हुए मुक्त कर दिया. थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द भारती ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन