केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी देने के मामले में बिहार का शख्स हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली/समस्तीपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर ई-मेल भेज बेटी के अपहरण की धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपी विकास राय बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/समस्तीपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर ई-मेल भेज बेटी के अपहरण की धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपी विकास राय बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहा है. पुलिस ने ई-मेल भेजने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किये गये फोन को जब्त कर लिया. मामले में पूछताछ अभी जारी है जिसके पूरा होने के बाद ही अन्य जानकारी मिल पायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विदित हो कि मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ दिसंबर को एक बेनाम ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसे दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी जिला पुलिस ने केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा में एक अधिकारी की तैनाती की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन