छेड़खानी से परेशान छात्रा ने दो युवकों को चप्पल से पीटा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुरघाट पर मंगलवार की सुबह रोज-रोज की छेड़खानी से आजिज होकर एक छात्रा ने ई-रिक्शा चालक सहित दो युवकों की सरेआम चप्पल से पिटायी कर दी़. घटना लक्ष्मी टॉकिज के सामने मुख्य सड़क पर हुई. छात्रा के साहस को देख कर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी़. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुरघाट पर मंगलवार की सुबह रोज-रोज की छेड़खानी से आजिज होकर एक छात्रा ने ई-रिक्शा चालक सहित दो युवकों की सरेआम चप्पल से पिटायी कर दी़. घटना लक्ष्मी टॉकिज के सामने मुख्य सड़क पर हुई. छात्रा के साहस को देख कर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी़. भीड़ ने युवकों को पकड़ लिया और घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पहुंचे क्यूआरटी के जवानों ने आरोपित युवकों को पकड़ कर थाना पर ले आयी. इसके बाद पीड़ित छात्रा ने थाने पर पहुंचकर उन युवकों के विरुद्ध एक लिखित शिकायत भी की. आरोपित ई-रिक्शा चालक और उसका साथी मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा चलाने वाला युवक काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था और अक्सर जब वह अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जाती, तो उसे देख कर गंदे कमेंट करता था. एक बार तो आरोपित युवक ने जबरदस्ती उसके हाथों में चिट्ठी भी थमा दी थी. लेकिन, उस समय उसने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया था. इसके बावजूद वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था. आरोपित खुद तो कमेंट करता ही था अपने साथियों से भी कमेंट करवाता था. इधर, घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन