उजियारपुर थाना क्षेत्र के चकसिराय गांव का रहने वाला है युवक
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटायी कर दी़ गुरुवार की सुबह मरणासन्न स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जख्मी युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चकसिराय निवासी प्रमोद दास के रूप में की गयी […]
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटायी कर दी़ गुरुवार की सुबह मरणासन्न स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जख्मी युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चकसिराय निवासी प्रमोद दास के रूप में की गयी है़ चिकित्सक डॉ़ आरसीएस वर्मा ने युवक की स्थिति गंभीर बताया है़ जख्मी युवक की पत्नी सुलेखा देवी की मानें तो प्रमोद के साथ काम करने वाले केशोपट्टी के एक युवक एवं उसकी पत्नी के बुलावे पर प्रमोद बुधवार की रात उसके घर पहुंचा था़ महिला के साथ अवैध संबंध की बात कहकर उसके परिजन एवं ग्रामीणों ने प्रमोद को बंधक बनाकर रात भर पिटायी की़ साथ ही मरणासन्न स्थिति में देख उन्हीं लोगों ने प्रमोद के घर पर घटना की सूचना भेजकर उसे ले जाने को कहा़
आपके शहर में
दूसरी ओर घटना को लेकर कहा जाता है कि प्रमोद का अपने साथ काम करने वाले एक युवक की पत्नी के साथ पिछले तीन-चार महीनों से संबंध था़ युवक के परिजन इस संबंध का हमेशा से विरोध कर रहे थे लेकिन वह महिला मान नहीं रही थी. बुधवार की रात प्रेमिका के बुलावे पर प्रमोद उसके घर पहुंचा था. जहां महिला के ससुराल वालों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रमोद की जमकर पिटायी की और घर में ही बंद कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए