Watch Video: सोनवर्षाराज प्रखंड परिसर में स्वच्छता के दावों की खुली पोल

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनवर्षाराज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दावों पर सवाल. जल जीवन हरियाली अभियान के बीच प्रखंड परिसर में ही कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विरोधाभासी तस्वीर सामने आ रही है. एक ओर जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परिसर से उठाए जा रहे कचरे को परिसर में ही खुले स्थान पर डंप किया जा रहा है. इससे स्वच्छता अभियान के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

कुएं पर लिखे हैं स्वच्छता के स्लोगन, पास में ही लग रहा गंदगी का अंबार

दरअसल, हाल ही में नगर प्रशासन की ओर से प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कर उसे आकर्षक रूप दिया गया है. कुएं पर जल जीवन हरियाली अभियान के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी अंकित किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है.

लेकिन दूसरी ओर नगर पंचायत की ओर से सफाई के दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर से एकत्रित किए गए कचरे को परिसर में ही खुले स्थान पर जमा किया जा रहा है. खुले में कचरा फेंके जाने से न केवल परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि आसपास गंदगी का अंबार भी लग रहा है. इससे दुर्गंध फैलने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है.

अभियान की भावना के विपरीत कार्यशैली, उचित निस्तारण की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, उसी परिसर में कचरा जमा किया जाना अभियान की भावना के विपरीत है. एक तरफ स्वच्छ भारत और जल जीवन हरियाली के स्लोगन लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है.

लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से प्रखंड मुख्यालय परिसर में कचरा डंप करने पर तत्काल रोक लगाने और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन