डीजे पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन
डीजे पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

डीजे पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

विज्ञापन

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बनमा ईटहरी. अंचल परिसर में शनिवार को आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की. इस दौरान बीडीओ गुलशन कुमार झा व सीओ आशीष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे. बैठक में सीओ आशीष कुमार ने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लेते हुए मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से होली का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. वहीं बीडीओ गुलशन कुमार झा ने स्पष्ट रूप से कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.उन्होंने बताया कि डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले एवं शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया. मौके पर आरओ शशि भूषण कुमार, पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि जमील आफताब, मुखिया प्रतिनिधि पवन यादव, मुखिया मुकेश शर्मा, दिलीप वर्मा, अब्दुस सलाम, पुरेद्र यादव, सरपंच चंदन कुमार, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि जयकांत कुमार, अरविंद यादव, विकेट यादव समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन