शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चे देश का भविष्य : बंटी

Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय गोलमा में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करतें प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक | Prabhat Khabar Network

पतरघट के विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता और बच्चों को देश का भविष्य बताया।

विज्ञापन

पतरघट (सहरसा) . शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गयी. विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार जताया. कईं विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोलमा में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन विशेष रूप से किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह ने केक काटकर किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, जबकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल बच्चों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं . बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भीतर संस्कार विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. सात भाषाओं में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक दिवस के मौके पर मध्य विद्यालय गोलमा में छात्र-छात्राओं के बीच सात भाषाओं में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयीं. विद्यार्थियों ने अलग-अलग भाषाओं में शिक्षक दिवस, शिक्षा का महत्व, शिक्षक की भूमिका तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मौजूद शिक्षकों एवं अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया. शिक्षकों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास, भाषाई क्षमता और अभिव्यक्ति का विकास होता हैं.

विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया. उन्होंने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए बच्चों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं हैं . बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. समारोह में शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी, राममोहन सिंह, विशंभर कुमार, दीपक भारती, राकेश कुमार, मो अयूब, बिंदु शेखर आजाद, पुष्पराज कुमार, कुमोद कुमारी, प्रमोद रंजन, अर्पणा कुमारी, काजल कुमारी, जया झा, स्वर्ण शिखा भारती, समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

फोटो कैप्शन, मध्य विद्यालय गोलमा में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करतें प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक | Prabhat Khabar Network
मध्य विद्यालय गोलमा में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करतें प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन