कबाड़ी दुकान से भारी मात्रा में चोरी की अवैध वाहन पार्ट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 06 Feb 2026 6:40 PM

विज्ञापन

चोरी की अवैध वाहन पार्ट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

विज्ञापन

सहरसा. बैजनाथपुर पुलिस ने संगठित चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. अवैध वाहन पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भारी मात्रा में बरामद की गयी है. जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 5 फरवरी को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के मेहता चौक वार्ड नंबर 22 में कृष्णा मुरारी के कबाड़ी दुकान पर छापेमारी की गयी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कबाड़ी दुकान में चोरी के वाहन पार्ट्स व विद्युत उपकरणों की अवैध खरीद-बिक्री की जाती है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैजनाथपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापेमारी के दौरान दुकान से बरामद सामानों में विभिन्न कंपनी के छह मोटरसाइकिल का इंजन, तीन मोटरसाइकिल व स्कूटी की टंकी, चार ई-रिक्शा व टावर बैटरी, करीब 109 किलो ट्रांसफॉर्मर का पुर्जा (हुक्स एवं पट्टियां), एक टूटा हुआ देसी सिक्सर हथियार, एक सौकर, रिम सहित पांच मोटरसाइकिल टायर और एक वाइजर शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह सभी सामान विभिन्न जगहों से चोरी कर कबाड़ी के माध्यम से अवैध रूप से खरीदा व बेचा जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित बैजनाथपुर निवासी कृष्ण मुरारी, पिता सीताराम मेहता, व समदा सौरबाजार निवासी पिंकेश कुमार शामिल है. बैजनाथपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कार्रवाई में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष पुअनि अमित रंजन परिपुअनि नीरज कुमार व आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन