वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले विकास का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक का माहौल

Updated:
विज्ञापन
वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले विकास का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

परिजनों को सांत्वना देते विधायक | Prabhat Khabar Network

Saharsa News: केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन में सहरसा के विकास कुमार सिंह की दुखद मौत हो गई. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया.

विज्ञापन

Saharsa News: केरल के वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत सरडीहा पंचायत के बलथी वार्ड संख्या-5 निवासी विकास कुमार सिंह (40) का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा. एंबुलेंस से शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया.

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

शव घर पहुंचते ही मृतक के पिता विनय भूषण सिंह, मां और पत्नी प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पति का शव देखकर प्रियंका देवी बार-बार बेहोश हो जाती थीं. मौके पर मौजूद महिलाएं और ग्रामीण उन्हें संभालते रहे. पूरे गांव में मातम पसरा रहा और हर आंख नम दिखाई दी.

वायनाड की टनल परियोजना में सिविल फोरमैन थे विकास

परिजनों के अनुसार विकास कुमार सिंह केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी क्षेत्र में निर्माणाधीन मेप्पाडी-कल्लाडी टनल रोड परियोजना में सिविल फोरमैन के पद पर कार्यरत थे. लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और चट्टानें खिसकने से हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद परियोजना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

विधायक ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने बताया कि शव को केरल से सहरसा लाने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय किया गया. प्रशासन की पहल पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को गांव लाया गया.

विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ-साथ सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

Saharsa News: पूरे गांव में शोक का माहौल

विकास कुमार सिंह की असमय मौत से बलथी गांव ही नहीं, पूरे इलाके में शोक का माहौल है. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट



विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन