सेमीफाइनल मैच में पहाड़पुर ने खम्हौती की टीम को हराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2025 8:09 PM

विज्ञापन

पहाड़पुर की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में बनायी जगह

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल मैदान पर जारी 15 दिवसीय एसबीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खम्हौती व पहाड़पुर के बीच खेला गया. इसमें खम्हौती की टीम के कप्तान कौशर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहाड़पुर की टीम को क्षेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खम्हौती की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पहाड़पुर की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 162 रन बना कर मैच को जीत लिया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पहाड़पुर टीम के इस्तियाक को दिया गया. उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये और टीम के लिए 44 रन भी बनाये. इसकी बदौलत पहाड़पुर ने खम्हौती की टीम को सात विकेट से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बना ली. मैच में निर्णायक की भूमिका पिंटू व गोपाल ने निभायी. वहीं उद्घोषक की भूमिका आशु की रही. स्कोरर की भूमिका अमन ने निभायी. मौके पर बबलू कुमार, गुड्डू कुमार, गौरव कुमार, मोनू सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे. फोटो – सहरसा 26 – मैच खेलते खिलाड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन