निकुन तुलस्यान बने मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

निकुन तुलस्यान बने मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष

विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में नये सत्र के लिए पदाधिकारियों का हुआ चयन सहरसा. मारवाड़ी युवा मंच की बैठक निकुन तुलस्यान की अध्यक्षता में मंगलवार को की गयी. बैठक में नये सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. नये सत्र के लिए सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जिसमें अध्यक्ष निकुन तुलस्यान, सचिव रवि शर्मा, उपाध्यक्ष सुमित केजरीवाल व विपुल दहलान, सह सचिव रोहित तुलस्यान व विनीत दारुका, कोषाध्यक्ष आनंद भीमसेरिया व दीक्षित खेतान, रक्तदान संयोजक प्रीतम उदयपुरिया का चयन किया गया. सभी पदाधिकारियों को मंच की तरफ से अग्रिम शुभकामनाओं के साथ ही आशा की कि आने वाले नये सत्र मेंं सभी पदाधिकारियों द्वारा समाज के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बैठक में चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पूर्व सचिव आदित्य मित्तल, पूर्व उपाध्यक्ष विकास खेतान के साथ सभी सदस्यों ने मिलकर पुष्प गुच्छ देकर सभी का अभिनंदन किया. सभी को आगे नये सत्र में समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहने के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाए दी. बैठक में मारवाड़ी युवा मंच जिला शाखा में एक नये सदस्य को भी सदस्यता ग्रहण करायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन