विधायक ने जर्जर सड़क को मामला सदन में उठाया
विधायक ने जर्जर सड़क को मामला सदन में उठाया
सिमरी बख्तियारपुर. बिहार विधानसभा सत्र के दौरान स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भटौनी पंचायत के तुलसीयाही गांव से सहमोरा तक की अत्यंत जर्जर सड़क की समस्या को मजबूती से उठाया. विधायक ने सदन को अवगत कराया कि यह मार्ग वर्षों से उपेक्षित है, जिससे ग्रामीणों, छात्रों, मरीजों और किसानों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं. उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इस मार्ग पर सड़क के साथ पुल निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया. विधायक ने सरकार से जनहित में अविलंब इस सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति देने और शीघ्र निर्माण शुरू कराने की मांग की, ताकि वर्षों से परेशान क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके. सदन में उठे इस मुद्दे से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण मार्ग के कायाकल्प की दिशा में ठोस कदम उठाए जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए