ePaper

सड़क पर लगा पाया गया वाहन तो होगी कानूनी कार्रवाई

Updated at : 02 Nov 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर लगा पाया गया वाहन तो होगी कानूनी कार्रवाई

सड़क पर लगा पाया गया वाहन तो होगी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . शनिवार को एसडीओ अनीषा सिंह, नप ईओ रामविलास दास, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की सहित अन्य ने सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में पर्व को लेकर हो रही जाम की समस्या को लेकर मुख्य बाजार व रानी बाग का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ अनीषा सिंह ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आज के बाद यदि सड़क पर यत्र-तत्र वाहन लगा हुआ पाया गया तो वैसे वाहन चालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी और उसे दंडित भी किया जायेगा. वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क पर यत्र-तत्र लगे वाहनों को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया और रानी बाग में सड़क किनारे लगें वाहन को नहर के समीप अपने-अपने वाहन खड़ी करने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन