सहरसा जंक्शन पर 3 दिन रहेगा रेल ब्लॉक, दो घंटे प्रभावित होगा ट्रेन परिचालन, 11 गार्डर होंगे लॉन्च

Updated:
विज्ञापन

गार्डर लॉन्चिंग के लिए मंगायी गयी क्रेन. | Prabhat Khabar Network

सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज (FOB) के निर्माण के लिए 5, 8 और 9 सितंबर को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. मास्ट चढ़ाने और गार्डर लॉन्चिंग के लिए दो-दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक अमृत भारत स्टेशन के तहत स्टेशन आधुनिकीकरण का हिस्सा है.

विज्ञापन

सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण कार्य को गति देने के लिए रेलवे की ओर से तीन दिनों तक ब्लॉक लिया जाएगा. 5 सितंबर को मास्ट चढ़ाने तथा 8 और 9 सितंबर को गार्डर लॉन्चिंग के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर सुबह 7:15 बजे से 9:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा. इस दौरान दोनों प्लेटफार्मों से करीब दो घंटे तक ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से ब्लॉक को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 सितंबर को चढ़ाया जाएगा मास्ट

रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 सितंबर को टीआरडी विभाग द्वारा तीसरे एफओबी के लिए मास्ट चढ़ाने का कार्य किया जाएगा. इसके लिए सुबह 7:15 बजे से 9:15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार ललितग्राम-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस के परिचालन के बाद ही ब्लॉक लिया जाएगा, ताकि महत्वपूर्ण ट्रेन के परिचालन पर कम से कम असर पड़े.

ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक और दो से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए ट्रेन परिचालन में आवश्यक समायोजन किया गया है.

दो दिनों में लॉन्च होंगे 11 गार्डर

तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण 8 और 9 सितंबर को पूरा किया जाएगा. इन दोनों दिनों में कुल 11 गार्डर की लॉन्चिंग की जाएगी. गार्डर लॉन्चिंग के लिए बड़े क्रेन को सहरसा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लाकर रखा गया है. निर्धारित समय के दौरान क्रेन की मदद से गार्डर को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा.

रेलवे के अनुसार गार्डर लॉन्चिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए निर्धारित समय में ब्लॉक लिया गया है.

अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा सहरसा

सहरसा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत कई निर्माण कार्य चल रहे हैं. इसी क्रम में तीसरे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. एफओबी बनने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आने-जाने में सुविधा होगी.

मास्ट चढ़ाने और गार्डर लॉन्चिंग को एफओबी निर्माण का अहम चरण माना जा रहा है. इसी को लेकर रेलवे ने 5, 8 और 9 सितंबर को दो-दो घंटे का ब्लॉक निर्धारित किया है. रेलवे का प्रयास है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रेन परिचालन पर कम से कम असर पड़े और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन