विद्यालय अध्यापक के अमर्यादित व्यवहार को ले शिक्षिकाओं ने डीईओ को दिया आवेदन
तमकुलहा सोनवर्षा की शिक्षिकाओं ने विद्यालय अध्यापक संतोष कुमार भारती पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है.
सहरसा. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तमकुलहा सोनवर्षा की शिक्षिकाओं ने विद्यालय अध्यापक संतोष कुमार भारती पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है. दिये आवेदन में शिक्षिका बावा कुमारी, शांति कुमारी, फिर्दोस फातमी, नविता कुमारी, किरण कुमारी ने कहा कि विद्यालय अध्यापक संतोष कुमार भारती का विद्यालय के शिक्षिकाओं के साथ मर्यादित व्यवहार नहीं रहता है. शिक्षिकाओं के हाथ से बिना पूछे रजिस्टर छीन लेना, वर्ग संचालन के समय बिना पूछे प्रवेश कर जाना, बेवजह शिक्षिकाओं का फोटो खींच लेना, बिना सहमति के किसी भी क्रियाकलाप का वीडियो बना लेना उनकी नियमित कार्य शैली बन गयी है. समझाने पर अमर्यादित एवं असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं. विद्यालय के पोषक क्षेत्र में उनके रिश्तेदार हैं जिन्हें विद्यालय के हर गतिविधि की सूचना देते रहते हैं, जिससे आये दिन नयी-नयी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिससे शिक्षिकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है एवं शिक्षण कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है. सभी शिक्षिकाओं ने उनका प्रतिनियोजन किसी अन्य विद्यालय में करने की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए