एटीएम से 67 हजार की फर्जी निकासी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 30 Jan 2026 7:10 PM

विज्ञापन

एटीएम से 67 हजार की फर्जी निकासी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रघुनंदन सदन वार्ड नंबर 32 निवासी आलोक आनंद के बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से 67 हजार रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह गंगजला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने गए थे. रुपये निकालने के दौरान न तो पैसा निकला और न ही एटीएम कार्ड बाहर आया, बल्कि कार्ड मशीन में ही फंस गया. काफी प्रयास के बाद भी जब कार्ड नहीं निकला तो उन्होंने एटीएम कक्ष में लगे एक नंबर पर संपर्क किया. उधर से उन्हें कैंसिल बटन दबाकर पिन डालने और ग्रीन बटन को 10 सेकंड तक दबाए रखने की सलाह दी गई. इसके बावजूद कार्ड बाहर नहीं आया. इसी बीच कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें खाते से 67 हजार रुपये की निकासी की जानकारी मिली. पीड़ित का आरोप है कि उनके खाते से धोखाधड़ी कर राशि निकाल ली गई. मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ………………………………………………………………………….. तीन वारंटी गिरफ्तार सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को पूर्व के मामले के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं गुरुवार की देर रात गश्ती के दौरान सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर झपड़ा टोला वार्ड नंबर 28 निवासी रामू चौधरी के पुत्र राजू कुमार को साढ़े चार लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने लड़की भगाने मामले में भी एक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार आरोपी को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन