ब्राह्मण महासभा ने निकाली भगवान परशुराम का शोभयात्रा

Updated at : 10 May 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
ब्राह्मण महासभा ने निकाली भगवान परशुराम का शोभयात्रा

ब्राह्मण महासभा ने निकाली भगवान परशुराम का शोभयात्रा

विज्ञापन

हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल,भगवान परशुराम के जयकारे से गूंजा शहर सहरसा. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव सह अक्षय तृतीया के मौके पर अध्यक्ष डब्बू मिश्रा की अध्यक्षता व प्रमंडलीय संयोजक बंटी झा के संयोजन में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा ने भव्य शोभायात्रा निकाली. नगर निगम महापौर बैन प्रिया, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, प्रमंडलीय संयोजक रमण झा, प्रमंडलीय संयोजक राकेश झा उर्फ बंटी झा, वरिष्ठ सदस्य शैलेश झा, सचिव सुमन समाज, संरक्षण मंडल के विमल झा, संजय झा, खेलन झा, विवेक विशाल, डॉ एचएस ठाकुर, कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा, युवा संयोजक भगवान राय, रोहित झा, युवा सदस्य मनोज मिश्रा बलहा, युवा सदस्य हितेश बौआ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम को नमन किया. उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम की शुरूआत आजाद युवा विचार मंच द्वारा पंडित आचार्य कैलाश मिश्र व वरिष्ठ ब्राह्मण महासभा सदस्य शैलेश झा, विमल कांत झा के सरंक्षण में वैदिक मंत्र एवं हवन से किया गया. जिसके बाद महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, भगवान राय, मनोज मिश्रा, सोहन झा, शैलेश झा, रौशन मिश्रा के नेतृत्व में बाइक, चारपहिया वाहन व गाजा-बाजा के साथ शोभायात्रा की शक्ल में शहर भ्रमण किया. लाल पीले परिधान में पाग, चादर लिए शोभायात्रा में शामिल लोग नाचते गाते भगवान परशुराम का जयकारा लगाते मत्स्यगंधा से समाहरणालय, शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक, डीबी रोड, शंकर चौक, तिवारी टोला चौक, पंचवटी चौक, संजीव झा पथ, कोसी चौक होते हुए वापस मत्स्यगंधा पहुंचे. जहां धन्यवाद ज्ञापन के साथ यात्रा समाप्त हुई. इस दौरान महापौर बैन प्रिया ने कहा कि भगवान परशुराम का पृथ्वी पर आगमन बुराई व अन्याय के समाप्ति के लिए हुआ था. आज भी हमारे अंदर कई कुरीतियां व गलत विचार हैं. इस मौके पर उसे समाप्त करने का हमें प्रयास करना चाहिए. अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम के विचारों पर चल कर ही स्वर्णिम समाज की परिकल्पना की जा सकती है. प्रमंडलीय संयोजक बंटी झा व कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा एक विचार धारा है. सर्व समाज को ले कर चलना ही असली ब्राह्मणतव्य है. बड़ी संख्या में शोभायात्रा में लोग शामिल हुए. जिसका जगह-जगह स्वागत भी किया गया. मत्सयगंधा परिसर लौटकर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भगवान परशुराम को नमन किया एवं एक सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. मौके पर कई गांव सहित निगम के सभी 46 वार्ड एवं सुपौल के परसरमा, वीणा बभनगामा व अन्य कई गांव के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान परशुराम को नमन किया. मौके पर प्रभाकर मिश्रा, राजा झा, भगवान मिश्र, नीतीश कुमार, सुमन झा, संरक्षक मंडल के संजय मिश्र, पारस झा, मुखिया प्रतिनिधी पिंकू मिश्रा महिषी, बौआ ठाकुर, मुकेश झा मुखिया, दीपक मिश्रा, राहुल झा मुरादपुर मुखिया, रोशन चौधरी गरौल मुखिया, डॉ कैलाश कुमार मिश्रा, बौआ खां बड़गांव मुखिया, मिथीलेश झा बनगांव, शंकर झा, राहुल झा बनगांव, राहुल झा, बम बम मिश्रा, शिवशंकर, पीके कश्यप, शशि शेखर मिश्रा, नीतीश, आजाद युवा विचार मंच अध्यक्ष लाल झा, संजीव झा, खुशी भरद्वाज, संजीव झा, रौशन झा आजाद, पुनीत आनंद, रौशन झा, कुमदानंद प्रियवर, त्रिपुरारी झा, अनुज झा, रत्न गोपालपुर, अंशु मिश्रा, अंशु झा, विकास मिश्रा, मणि राज, शुभम झा, गोपाल झा, मोनू झा बड़गांव, मुकेश झा लगमा, प्रमोद झा, प्रिंस, बमबम, पिंटू ठाकुर, शिवम, विकास फौजी, शिवम, विकास, रौशन, अनोज, सूरज, भूषण, बमबम मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विनय झा, धनंजय झा महिषी, धनंजय झा नोनैति, मृत्युंजय झा, सोनू ठाकुर, प्रभाष झा, मुन्ना तिवारी, संकर झा, गौरव मिश्रा, गुंजन झा सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण महासभा सहरसा ने सबों को धन्यवाद दिया. सामाजिक सद्भाव के लिए शहर में कई समाजसेवियों ने शोभायात्रा में शरबत, मिठाई, पानी बांट कर सद्भाव का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन