देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र रसलपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बनमा पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है. जबकि पांच लीटर देसी चुलाई शराब भी जब्त किया गया. वहीं गिरफ्तार शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय भेजा गया. इस बाबत थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि देर शाम रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर रसलपुर गांव में छापेमारी की गयी. जहां से पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ रसलपुर निवासी का जनक सादा के पुत्र दिनेश सादा को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब बनाने का उपकरण गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एलूमिनियम का तस्ला, डेकची बरामद किया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन