पदमपुर राइस मिल गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 27 Feb 2026 6:46 PM

विज्ञापन

पदमपुर राइस मिल गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन

मौके से गेटमैन को किया गया गिरफ्तार , 15 दिन पूर्व भी भारी मात्रा में बरामद की गयी थी शराब सत्तरकटैया . डीईयू सहरसा व बिहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पदमपुर राइस मिल गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि डीईयू सहरसा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पदमपुर राइस मिल पर अंग्रेजी शराब की खेप पहुंच रही है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और राइस मिल को चारों तरफ से घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने राइस मिल के गोदाम से 1120.08 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया तथा गेटमैन मधेपुरा जिला निवासी बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने पदमपुर निवासी सुरेश यादव, मधेपुरा निवासी बहादुर यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मालूम हो कि इससे पूर्व 11 फरवरी को बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव के पास डीईयू की टीम ने एक ट्रक में लोड 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया था. डीईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से बनगांव के रास्ते सुपौल की तरफ एक ट्रक पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जा रही है. डीईयू की टीम ने मामले की जानकारी बिहरा पुलिस को दी और ट्रक का पीछा किया. पुलिस ने ट्रक संख्या जेएच 10 डीसी 5776 का पीछा करते हुए पटोरी बाजार एसबीआई बैंक पोखर के पास धर दबोचा. पुलिस ट्रक को थाना लायी और तलाशी शुरू की. ट्रक में तहखाना बनाकर 60 पेटी अंग्रेजी शराब को छिपाया गया था और ऊपर से मोटा चदरा से पैक किया हुआ था. पुलिस ने चदरा के बोल्ट को खोलकर 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया. 60 पेटी में कुल 2880 पीस बरामद हुआ. कुल 518.400 लीटर शराब पाया गया. होली के पूर्व बिहरा थाना क्षेत्र से दूसरी बार भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद होने से पुलिस की नींद उड़ गयी है. वहीं आम लोग भी आश्चर्य चकित हो रहे हैं.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन