भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत रवाना हुआ पैक्स अध्यक्षों का जत्था
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 20 Feb 2026 5:53 PM
भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत रवाना हुआ पैक्स अध्यक्षों का जत्था
सोनवर्षाराज. सहयोग समितियां बिहार पटना के निबंधक के निर्देश पर शुक्रवार को जिला के दर्जनों पैक्स अध्यक्षों का जत्था एक दिवसीय भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत सुपौल जिला के थुमहा रवाना हुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनवर्षा पैक्स गोदाम सह कार्यालय के समक्ष पैक्स अध्यक्षों के जत्थे को डीसीओ जय प्रकाश सिंह व बीडीओ अमित आनंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. बीसीओ सचिन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यक्ष एवं प्रबंधकों के गुणवत्ता में अपेक्षित वृद्धि के साथ-साथ उनके नेतृत्व शैली, संगठन व वित्तीय प्रबंधन, संप्रेषण, ससामयिक विधि एवं अन्य विषय परियोजना प्रबंधन आदि से संबंधित पेशेवर कौशल विकसित करना है. राज्य के कुछ पैक्सों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यवसाय कुशलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं. भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के दौरान उनके विशिष्ट कार्य अन्य पैक्सों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो सकते हैं तथा अन्य पैक्स अध्यक्ष भी अपने पैक्सों उनका अनुसरण कर नवनीत तकनीक का उपयोग कर विभिन्न व्यवसाय संचालित कर सकते हैं. भ्रमण में सलखुआ के अरूण कुमार सिंह, रीतलाल यादव, राजकुमार साह, नंदकिशोर कुमार, रामविलास, राहुल कुमार एवं सोनवर्षा के सुनीत कुमार झा, कृष्णकांत झा, वत्स कुमार परमानंद ठाकुर, संजय साह, यशवंत कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, अश्विनी कुमार सिंह, रवीचरण कुमार यादव, अजीत कुमार एवं प्रमोद मेहता समैत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










