अाब केकरा लेल जीबै हो बाबू... बच्चे को गोद में लेकर बिलखती मां.

सिमरी बख्तियारपुर : अाब हम केकरा लेल जीबै हो बाबू के क्रंदन व चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन होता जा रहा था. जवान की पत्नी आशा देवी अपने चार माह के पुत्र दिव्यांशु को गोद में लेकर कभी बेहोश हो जाती. ग्रामीण आशा को संभालते. लेकिन एक बार फिर वह अपने बच्चे को गोद में […]
सिमरी बख्तियारपुर : अाब हम केकरा लेल जीबै हो बाबू के क्रंदन व चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन होता जा रहा था. जवान की पत्नी आशा देवी अपने चार माह के पुत्र दिव्यांशु को गोद में लेकर कभी बेहोश हो जाती. ग्रामीण आशा को संभालते. लेकिन एक बार फिर वह अपने बच्चे को गोद में लेकर रोने लगती है. जिसे देख कर ग्रामीणों के आंखों में भी आंसू की धारा बहने लगती है. वहीं दूसरी ओर जवान के पिता विलास यादव, माता मंजुला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. ग्रामीण कविता को चुप कराने का प्रयास करते हैं तो कभी मां को. 4 माह का दिव्यांशु अपने पिता के गुजर जाने के अंजाम से बेखबर एक दूसरे के गले से लगकर खेलता रहा.
संजीव कुमार की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के 4 साल के बाद दिव्यांशु का जन्म हुआ. घर में खुशियों की लहर दौड़ गयी थी. जब दिव्यांशु का जन्म हुआ, गांव में पूरे धूमधाम से भोज कराया गया था. पिता की खुशी देखने लायक थी. तब किसे पता था कि चार माह का दूध पीता दिव्यांशु अपने पिता के कंधे पर खेलने के बजाय खुद अपने कंधे पर ले जायेगा. मालूम हो कि जवान संजीव कुमार अपने पीछे पिता विलास यादव, माता मंजुला देवी, पत्नी आशा देवी, भाई सहिन चार बहन को छोड़ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




