पुलिस को चकमा देकर भागा चोर

सहरसा : पुलिस लापरवाही का पोल फिर से खुल गया है. सोमवार को सौरबाजार थाना से कोर्ट लाया जा रहा चोरी का अभियुक्त रूपौली निवासी नीतीश कुमार गंगजला ढाला से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना के चौकीदार चोरी के आरोपी को कोर्ट लाया, जहां न्यायाधीश ने डायरी की मांग कर दी. जिसके […]
सहरसा : पुलिस लापरवाही का पोल फिर से खुल गया है. सोमवार को सौरबाजार थाना से कोर्ट लाया जा रहा चोरी का अभियुक्त रूपौली निवासी नीतीश कुमार गंगजला ढाला से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना के चौकीदार चोरी के आरोपी को कोर्ट लाया, जहां न्यायाधीश ने डायरी की मांग कर दी.
जिसके बाद चोर को लेकर लौट रहा था कि गंगजला ढाला के समीप पेशाब करने का बहाना बना कर वह चौकीदार के नजर से ओझल हो गया. कुछ देर तक चोर के नहीं आने पर जब खोजबीन शुरू हुई तो वह गायब था. मामला आग की तरह फैल गयी. सदर थाना पुलिस व सौरबाजार थाना पुलिस चोर के भागने की दिशा में पीछा किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफल नही हो पाये थे. इस बाबत सौरबाजार थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने पुष्टि करते कहा कि चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




