घर से 40 हजार रुपये की चोरी

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित धनछोहा गांव वार्ड 3 में जीविका से जुड़ी महिला कैली देवी पति सदानंद यादव के घर में दो दिन पूर्व रात्रि में चोरों द्वारा बक्सा से 40 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. पीड़ित महिला ने बताया के मेरे पति गांव घर में ही मजदूरी […]
बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित धनछोहा गांव वार्ड 3 में जीविका से जुड़ी महिला कैली देवी पति सदानंद यादव के घर में दो दिन पूर्व रात्रि में चोरों द्वारा बक्सा से 40 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. पीड़ित महिला ने बताया के मेरे पति गांव घर में ही मजदूरी का कार्य किया करते हैं.
प्रति दिन मजदूरी करके घर पहुचंने पर 500 या 1000 रुपये रखने को दिया करता था. कुल मिलाकर 50 हजार रुपये दिये. जिसमें अज्ञात चोरों के द्वारा 40 हजार रुपये बक्सा से ताला तोड़ कर निकाल लिया गया और 10 हजार रुपये छोड़ दिया गया. पीड़ित परिवार ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर में आवेदन देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




