फेंक दी किशोरियों को देने वाली दवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

सोनवर्षाराज : सोनवर्षा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के पीछे खाली जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के बीच वितरण किये जाने वाले दवा फेरस सल्फेट व फोलिक एसिड के हजारों टेबलेट फेंक दिया गया है. आश्चर्य की बात तो यह है कि फेंकी गयी दवा की एक्सपायरी तिथि 2015 के अगस्त माह की है. […]
विज्ञापन
सोनवर्षाराज : सोनवर्षा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के पीछे खाली जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के बीच वितरण किये जाने वाले दवा फेरस सल्फेट व फोलिक एसिड के हजारों टेबलेट फेंक दिया गया है.
आश्चर्य की बात तो यह है कि फेंकी गयी दवा की एक्सपायरी तिथि 2015 के अगस्त माह की है. इसका बैच नंबर एनएचबीटी 059, उत्पादन तिथि सितंबर 2013 तथा टेबलेट के स्ट्रीप पर बिहार गवर्नर सप्लाई नॉट फोर सेल भी लिखा हुआ है.
बाल विकास परियोजना कार्यालय को भेजी गयी थी दवा : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेंकी गयी दवा बिहार सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय को भेजी गयी थी. इसे प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित किशोरियों को हफ्ते में एक बार वितरित किया जाना था. इसके बावजूद स्थानीय सीडीपीओ कार्यालय से उक्त दवा के वितरण की खानापूर्ति कर बची दवा को फेंक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










