एलआइसी को 2.10 लाख भुगतान का आदेश

Updated at : 23 Oct 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
एलआइसी को 2.10 लाख भुगतान का आदेश

सहरसा : उपभोक्ता फोरम सहरसा के अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ तिवारी, सदस्य गंगाधर कुमार एवं शिवानी चौधरी के द्वारा एलआइसी ऑफ इंडिया, सहरसा के मैनेजर एवं एलआइसी के डिविजनल मैनेजर को एक लाख एवं एक लाख दस हजार कुल दो लाख दस हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है. राशि को 45 दिनों के अंदर […]

विज्ञापन

सहरसा : उपभोक्ता फोरम सहरसा के अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ तिवारी, सदस्य गंगाधर कुमार एवं शिवानी चौधरी के द्वारा एलआइसी ऑफ इंडिया, सहरसा के मैनेजर एवं एलआइसी के डिविजनल मैनेजर को एक लाख एवं एक लाख दस हजार कुल दो लाख दस हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है. राशि को 45 दिनों के अंदर परिवादी को भुगतान करने को कहा है.

साथ ही शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षति के रूप में दस हजार रुपये एवं वाद खर्च का पांच हजार अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है. वहीं परिवादी के विपक्षी दल द्वारा ऐसा नहीं करने पर नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करने का आदेश दिया. एलआइसी को यह भुगतान रागिनी देवी को करना है. रागिनी देवी के पति जय प्रकाश चौधरी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी.
मारपीट में एक जख्मी, पत्नी ने दिया आवेदन: बनमा ईटहरी. ओपी क्षेत्र के महादलित टोला मुरली में दो पक्षों के बीच लेन देन को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष के सुनील राम जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार सोनवर्षा में कराने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल की पत्नी पूजा देवी ने ओपी में आवेदन देकर कहा है कि मेरे पति टैंपो खरीदने गांव के एक व्यक्ति से बीस हजार रुपये लेकर घर आये.
गांव के बिलास राम और नंदकिशोर सादा मिलकर फुसलाकर घर से ले गये. रुपये छीन लिया. विरोध करने पर मेरे पति को पीट कर जख्मी कर दिया.आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया व इलाज के लिए सोनवर्षाराज अस्पताल लाये. जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत ओपी अध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन